१. शुरुआत मैं
तो इसकी शुरुआत होती है मेरे दोस्तों से जिनको तो आप जानते भी होंगे मेरे पिछले ब्लॉग में मेने उनका जिकर किया था अगर नहीं जानते जाओ और मेरा पिछले ब्लॉग पढ़ो http://youngsters2020.blogspot.com/2020/06/life-of-college-student.html .
चलो इस ट्रिप की प्लैनिंग शुरुआत करता है गौरव जो दस दिन पहले ही लग जाता है कहने की कही चलो यारो
तो इसमे शामिल होते है फिर मैं और ऋषि फिर हम देखते है की चले कहा ,जहा से एक दिन में आना जाना हो जाये। क्युकी उस टाइम हमारी छुट्टिया नहीं थी हमे शनिवार और रविवार की छुट्टी मिलती थी तो उसी में जाना था।
तो हमे ट्रिप मिलता है मोरनी हिल्स जो के पास भी था और इसके बारे में बड़ी बड़ी सुनी भी थी तो फिर हम लग जाते है अर्रेंजमेंट में, की कैसे और कितनो को चलना है जो की एक भोत बड़ी प्रॉब्लम थी। गाइस में बता दू मोरनी हिलस चंडीगढ़ के नजदीक एक सूंदर सी पहाड़ो की जगहे हैं।
२. बाइक का जुगाड़
अब बात अती है अर्रेंजमेंट की तो यहाँ पर एंटरी होती है मेरे हॉस्टल वाले दोस्तों की जो हैं वंश, कशिश ,मनोज और गौरव जिसको हम प्यार से बोलते है बिल्डर (BUILDER). ये मेरे वो दोस्त हैं जो हमेश साथ रहते है और जिनके पास मैं कॉलेज में रेहता हुं । कॉलेज में कोई भी लेट नाईट प्रोग्राम होता हैं तो मैं इनके पास रुकता हुं सच्ची ये दोस्त मेरे लाइफ में बहुत एहमियत रखते हैं।
अब अर्रेंजमेंट मैं इनका भोत बड़ा हाथ था इन्हिने कैसे न कैसे करके दो बाइक्स का जुगाड़ किया और एक बाइक हमारे ऋषि के पास है ही APACHE 200 😂 तो हमने छे बन्दो का जाना पक्का किआ जिसमे - वंश (NARELE ALA ) 😎, कशिश ,बिल्डर ,मनोज ,ऋषि और मैं तो शनिवार को हमने सब जुगाड़ कर लिया था और सुबह निकलने का प्रोग्राम था।
३. रात का जशन
पर इन हॉस्टल वालो से कहा रहा जाता हैं और ये मार जाते हैं हॉस्टल की खिड़की से छलांग 😂शनिवार रात को एक बजे जो हम पीजी वालो को पता नहीं और एक दम इनका हमारे पास फ़ोन अता हैं पिजी वालो बहार आजाओ और फिर हम सभी पीजी वाले और हॉस्टल वाले निकलते है कॉलेज मैं चाय पिने😋 और फिर चाय पिते पिते एक बोलता चलो अभी चलते हैं मोरनी हिल्स उस टाइम रात के दो बज रहे थे पर ये तो हॉस्टल वाले है इनके लिए सब पॉसिबल हैं पर घबराओ मत हम नहीं गए हम फिर निकले अपने पीजी और वो हॉस्टल और किया सुबहे का इंतजार।
४. जाने की तयारी
फिर होती हैं सुबह और हम होते हैं रेडी जाने के लिए और आप जानते ही है हॉस्टल वाले फिर जल्दी एके खड़े होगये और हम लगा के चस्मा फिर हम निकक्ल दिए मोरनी हिल्स की तरफ, वो प्यारी सी ठण्ड में, सुहानी धुप चलने में मजा आ रहा था और थोड़ी थोड़ी हो रही थी ठण्ड पर हमे कहा ठण्ड लगती है हम तो हैं जावान बालक 😉
तो फिर हमे लगती है भूक और हम रुकते है समोसे वाले की दुकान पे जिसके चटनी मजे दार थी और इसी बहाने हमने रास्ता भी पूछ लिया। और हम चल दिए फोटो खींचते एक दूसरे के बाइक की कभी वो आगे तो कभी हम और ऐसे करते करते हम पहोचे मोरनी हिल्स के मोड़ पे जहा से स्टार्ट होती है हमारी एक मस्त और ट्विस्ट वाली जर्नी जिसमे भोत से मोड़ मुझे आज भी याद आते हैं 😂जिसका ट्विस्ट मैं आपको आगे बताऊँगा।
फिर हम मोरनी हिल्स की तरफ भड़ते है जहा हमे बिच मैं भोत सरे बंदरो का राज मिलता हैं और भोत बेहतरीन नज़ारे जहा हमने भोत पिक्स ली जो आज भी हमारे जेहन में हैं।
५. ट्विस्ट
और फिर हम बाइक चला के थक जाते हैं रुकते हैं सिगरेट वगेरा पिते हैं और फिर हम चलते हैं ड्राइवर एक्सचेंज करके जिसमे एक बाइक ऋषि और बिल्डर चलते हैं और एक वंश और कशिश चलाते हैं और एक मैं और मनोज तो मैं थोड़ा बाइक ध्यान से चलाता हूँ तो चलते चलते मेरे आगे होते हैं ऋषि और बील्डर और बाइक चलता हैं बील्डर और जिस मोड़ की में आपसे बात कर रहा था वो मोड़ अता हैं जिसमे हमारे सामने हमारे दो शेर घिसड़ते जाते हैं 😂और हमसे पीछे वाले बना रहे होते हैं व्लॉग जिसमें वो गिरते हुए भी आजाते हैं।
उस टाइम तो हम बड़े सीरियस थे पर क्या करे बिचारे। तो फिर इस हादसे मैं हमें ऋषि के कंधे पर घिसड़ लगी और बील्डर के हाथ छील गए और हमे इसमें कोई नुक्सान नहीं हुआ भगवान् की दया से हां थोड़ा बील्डर बेहोश होने लगा था पर हमने ऐसे ही उसका नाम बिल्डर नहीं रख रखा वो बोलता रहा कुछ नहीं हुआ मुझे 😂
६. अंत मैं
बस उन बिचारो की बुझी हुई शक्ल लेकर हम पोहचते हैं मोरनी हिल्स जहा हमे मिलता है कुछ नहीं एक लेक के सिवा और वहा हम कुछ खाते हैं और लेते हैं कुछ फोटोज और हमारी इस इंट्रेस्टिंग जर्नी को र इंट्रेस्टिंग बनाने के लिए वहां आजाती हैं बारिश ठण्ड मैं तो नहाया भी नहीं जाता इसमें और हम वही किसी शेड मैं बेठते हैं और दो खूबसूरत लड़कीओ के गाने सुनते हैं 😍और मंगवाते हैं सबके लिए कॉफी जब तक हमारी कॉफी ख़तम नहीं होती है हम सुनते हैं लड़कीओ को। ...... वो भी क्या बारिश थी।
७. कॉलेज की और
अब हम करते हैं अपनी अपनी कॉफी ख़त्म और होते हैं कॉलेज की तरफ वो ही टेढे - मेढ़े रस्ते पर मजेदार और अब ऋषि भी चुपचाप चला रहा था 😆... रस्ते में हमे थोड़ा BAARISH मुकाबला करना पड़ा कही पेड़ो के निचे खड़ा होकर और ऐसे करके हमने गुजारा मोरनी हिल्स का मोड़ और थोड़ा मूड सही करने के लिए चले गए चंडीगढ़ और वहां खाना खा के निकले सीधे कॉलेज की और इसी बिच रस्ते में हमारे बिल्डर की आ जाती हैं टटी 😝बिचारे के दोनों हाथ छील गए थे पता नहीं कैसे मेनेज किआ होगा 🤔😂
तो हां दोस्तों ये थी मेरी एक मजेदार थोड़ी दुखद जर्नी पर इसमें बहुत मजा आया आप भी कभी घूमकर आऔ मोरनी हिल्स। आज भी आगर मैं इस ट्रिप को याद करता हुं तो मुझे मेरे दॉस्तो की याद अती है खास कर ऋषि और बोल्डर की 😂... अगर आपको भी कुछ ऐसे हि किस्से याद हो तो मुझे बताये मैं उन्हें अपने ब्लॉग में शामिल करूँगा ताकी आपकी बातो पढ़ कर हम भी मजे ले सके निचे कमेंट करे।
आपको इसमें क्या अच्छा लगा मुझे निचे कमेंट करके बताये।
और हाँ गाइस आप मेरे मार्केटिंग ब्लॉग को भी एक बार चेक करे जहा में आपके लिए AMAJON .COM से
सिलेक्टेड और बजट में अने वाली चीजे लता हूँ. MARKETING BLOG
मैं आपके लिए ऐसी ही स्टोरी लाऊंगा कुछ खास और इंट्रेस्टिंग अगली स्टोरी आएगी वीरवार को तो सब्सक्राइब करे मेरा ब्लॉग। मेरी आने वाली स्टोरीज के लिए।
धन्यवाद् 😊







